बिल्ली का रास्ता काटना होता है अशुभ?

बिल्ली का रास्ता काटना होता है अशुभ?

अक्सर आप कहीं जा रहे हैं और बिल्ली ने आपका रास्ता काट लिया, तो आप एक बार तो रुक जाते हैं सभी के मन में एक बार शंका तो जरूर आती हैं मगर बता दें कि अगर बिल्ली आपका रास्ता काटते वक्त दाई से बाई ओर जाए तो इसे आप अपने लिए शुभ मान सकते हैं। वही बिल्ली का रास्ता काटना तभी अशुभ माना जाता हैं जब काली बिल्ली आपका रास्ता काटे। या फिर बाई से दाई और जाए ऐसे में आप अषुभ प्रभाव से बचने के लिए अपने घर के मंदिर में हाथ जोड़ कर पुनः अपने काम पर निकल जाएं। इसके अलावा कोई भी रंग की बिल्ली रास्ता काटे तो उसे गलत या फिर बुरा नहीं माना जाता हैं। वही हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार दिवाली के दिन अगर आपके घर बिल्ली आए तो इसे शुभ माना गया हैं मान्यता हैं कि बिल्ली आपके घर सुख शांति का संदेशा पहुंचाने आती हैं। बिल्ली अगर आपके घर बच्चों को जन्म दें तो भी इसे शुभ माना जाता हैं बिल्ली और उसके बच्चों को हर रोज दूध पिलाएं। जिससे आपके घर में सुख समृद्धि और शांति हमेशा ही बनी रह सकें। कुत्ते की तरह बिल्ली की छठी इन्द्री काफी विकसित होती है इसलिए यह भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले जान लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!