कर्क राशि 2021:- Kark Rashifal

कर्क राशिफल 2021
इस राशिफल में मै कर्क राशिफल के बारे में बताने जा रहे है इस राशिफल में मै सबसे पहले बात है कि 2021 में आपका व्यक्तित्व कैसा रहेगा, आर्थिर्क स्थिति पारिवारिक जीवन और संतान , स्वास्थ्य के साथ साथ शिक्षा यात्रा पलायन और वो खास उपाय बताएंगे जो आपके जीवन में 2021 किस तरह कारगर साबित होंगे !

व्यकितत्व :-

अगर आप अपनी उत्तेजना और क्रोध पर नियंत्रण पा लें तो इस साल को बेहतरीन साल बनने से कोई नहीं रोक सकता। आप जीवन में बहुत आगे बढ़ेंगे। 2021 में कर्क राशि के जातकों का व्यापार इतना बढ़ेगा कि मनचाही आपकी समृद्धि मिलेगी। धन के लिए यह वर्ष कमाल का रहने वाला है। चुनौतियां जरूर रहेंगी, लेकिन उसके बावजूद भी आप को अच्छा धन लाभ होगा। आप अपने परिवार और प्रोफेशन पर पूरा ध्यान देंगे और परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे, वहीं नौकरी में भी आप कामयाबी के परचम लहराएंगे। परिवार के लोग आपको भरपूर स्नेह देंगे और मानसिक तौर पर संतुष्टि देने वाला समय साबित होगा। आप अपनी चुनौतियों से बिल्कुल भी परेशान नहीं होंगे और सुयोग्य व कुशल सेनानी की भांति उनका सामना करेंगे।

आर्थिर्क स्थिति :-

कर्क राशि के लिए 2021 में चारों दिशाओं से धन की आवक होगी। कुछ ऐसे अवसर भी आएंगे जब आपको अवांछित तरीकों से धन का रास्ता दिखाई देगा, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए, क्योंकि आने वाले समय में यह कष्टकारी बन सकता है। साल का मध्य भाग थोड़ा कमजोर रहने वाला है और इस दौरान अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा। आप अपनी किसी बड़ी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए बैंक से कोई लोन भी ले सकते हैं। 2021 का अंतिम भाग अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी आर्थिक फायदा मनचाहा होगा।

पारिवारिक संतान:

कुछ चीजों में आपके विचार घरवालों से काफी अलग होंगे जो आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। नवंबर माह में आपका आत्मबल और आत्मविश्वास कम हो सकता है जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

22 सितंबर को बुध के तुला राशि में जाने से आप दोस्तों के साथ काफी समय बिताएंगे और दूसरों के साथ आपके व्यवहार में बहुत खुला और कूटनीतिक होगा। वहीं अक्टूबर में बुध का कन्या राशि में प्रवेश करना आपके पारिवारिक जीवन में ग़लतफहमी पैदा कर सकता है

स्वास्थ्य :

साल 2021 के आरंभिक माह आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं। लेकिन दो बातों का विशेष ख्याल रखना होगा, आपको त्वचा की कोई समस्या परेशान कर सकती है और दूसरा यह कि तरल चीजों का सेवन भ रपूर करें। साल का मध्य भाग आपकी सेहत को मजबूत बनाएगा और उसकी वजह से आपकी पुरानी समस्याओं से भी आपको मुक्ति मिलेगी। यह साल मानसिक तौर पर आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, इसलिए स्वयं को

मजबूत बनाए रखने का हर संभव प्रयास करें और आवश्यकता अनुसार योग और ध्यान करते रहें। तनाव से जितना हो सके दूर ही रहें।
2021 के अंतिम महीने सेहत को लेकर अच्छे रहेंगे और आप अपने आत्मविश्वास के दम पर सेहत को अच्छा बना सकते हैं। हद से ज्यादा काम करने की आदत से बचना होगा।

कॅरियर :
इस समय आपको अति आत्मविश्वास से बचना होगा, नहीं तो यह स्थिति आपके विरुद्ध जा सकती है। साल का मध्य भाग सामान्य रहेगा, लेकिन साल के अंतिम तीन महीनों में आपको जबरदस्त प्रदर्शन और कार्यकुशलता के चलते काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप मजबूती के साथ अपना काम करेंगे, इससे आपकी पहचान बनेगी। बॉस आपके व्यक्तित्व को सराहेंगे। यदि आप व्यापार करते हैं, तो यह साल वृद्धि देने वाला साबित होगा। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी और सपनों के अनुसार लाभ होगा। कोई अवॉर्ड आपका इंतजार कर रहा है।
कर्क राशि के नौकरीपेशा के लिए 2021 की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी और अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पदभार में भी वृद्धि होगी।

शिक्षा :-

इस साल आपको आपके मेहनत और कर्म के आधार पर परिणाम हासिल होंगे, क्योंकि मंगल आप के दसवें घर में स्थित है और शुक्र और केतु युति में साल की शुरुआत में आपके पांचवें घर में मौजूद रहने वाले हैं। जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि, इस दौरान आपको अपनी पढ़ाई में बहुत कठिन मेहनत करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि केतु की स्थिति के चलते आपका मन विचलित रहेगा और आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए इस साल जनवरी और अगस्त के महीने सबसे ज्यादा अनुकूल रहने वाले हैं। इस दौरान आपको अपनी कड़ी मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को सितंबर से नवंबर के बीच की अवधि की तुलना में अप्रैल के महीने में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। ऐसे में यदि आप इच्छा अनुसार परिणाम हासिल करना चाहते हैं तो इस वर्ष आपको बहुत मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी होगी जिससे आपको मनवांछित फल अवश्य ही प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!