घर के किचन में किस दिशा में रखना चाहिए गैस का चूल्हा?

घर के किचन में किस दिशा में रखना चाहिए गैस का चूल्हा?

वास्तु के अनुसार किचन पुरे घर का एक अहम हिस्सा होता हैं। यही वो जगह होती हैं जहाँ बना खाना आपको रोजमरा के कार्य करने की उर्जा देता हैं। आप किचन के अन्दर कौन सी चीज कहा रखते हैं, उसका आपके किचन की सकारात्मक और नकारात्मक उर्जा पर फर्क पड़ता हैं। यदि आप ने किचन के सामान को वास्तु के हिसाब से नहीं रखा हैं तो वहां नेगेटिव एनर्जी पनपने लगती हैं। यह नेगेटिव एनर्जी घर में बीमारियाँ लाती हैं। वहीं दूसरी और किचन में चीजो को वास्तु के हिसाब से जमाने पर पॉजिटिव एनर्जी आती है जो घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होने देती हैं।
किचन के सभी सामन में गैस का चूल्हा सबसे अहम और जरुरी वस्तु होती हैं। क्योंकि गैस का सीधा संबंध अग्नि से होता हैं इसलिए इसे पूर्व-दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह दिशा अग्निदेव की होती हैं। इस दिशा में गैस का चूल्हा रखने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती हैं।
इसके साथ ही किचन में काम आने वाले इलेक्ट्रोनिक्स एप्लांइस जैसे फ्रिज, मिक्सर, टोस्टर, माइक्रोवेव ओवन इत्यादि को दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसका कारण यह हैं कि इस दिशा का तत्व अग्नि होता हैं जो इन उपकरणों से होने वाले हादसे से आपकी रक्षा करता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!