भगवान विष्णु को क्यों लगाते है गुड़ और चने का भोग?

भगवान विष्णु को क्यों लगाते है गुड़ और चने का भोग?

भगवान विष्णु संसार के पालनकर्ता हैं श्री हरि विष्णु को गुड और चने का भोग लगाकर पूजा विधि-विधान से करना अति उत्तम माना जाता हैं। साथ ही गुरूवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करे से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।एक बार आत्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए देवर्षि नारद भगवान विष्णु के पास जाते है तब श्री हरि विष्णु उन्हें उस ज्ञान के योग्य बनने के लिए कहते है। कठोर तपस्या करने के बाद भी आत्मज्ञान की प्राप्ति न होने पर देवर्षि नारद पृथ्वी लोक पर भ्रमण करने चले जाते है। वहां भगवान विष्णु के मंदिर में बैठी एक वृद्ध महिला श्री हरि विष्णु को कुछ खिला रही थी। उत्सुकता वष देवर्षि नारद ने वृद्ध महिला से जानना चाहा कि आप भगवान विष्णु को क्या खिला रही थीं, तब वृद्ध महिला ने बताया कि वह भगवान विष्णु को गुड और चने का प्रसाद खिला रही थी। तब नारद मुनि वही पर गुरुवार का उपवास रखते और भगवान विष्णु के गुड-चने का भोग लगाकर लोगो को प्रसाद स्वरुप बांटने लगें। एक दिन भगवान विष्णु उसकी आराधना से प्रसन्न होकर वहा पर प्रकट हुए और नारद मुनि से कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भक्ति करता हैं, वह ही ज्ञान का अधिकारी होता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!