April Grah Gocher 2023:इस बार अप्रैल महीने में बनेंगे 2 विनाशकारी योग, इन राशि के जातक हो जाएं सावधान!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अप्रैल के महीने में कई ग्रहों का गोचर होने वाला है। इन्हीं गोचरों में देव गुरु बृहस्पति और बुध ग्रह भी शमिल हैं जो मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां 21 अप्रैल को बुध और 22 अप्रैल को गुरु मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह योग मेष राशि में प्रवेश करते ही राहु के साथ मिलकर गुरु चांडाल योग बनाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग काफी ही विनाशकारी योग माना जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य भी मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां पहले से ही राहु विराजमान है। आपको बता दें राहु और सूर्य की युति से ग्रहण योग बनता है। अप्रैल के महीने में यह दोनों योग काफी खतरनाक साबित होंगे। इसीलिए कुछ राशियों के लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

April Planet Transit 2023: अप्रैल में सूर्य, गुरु, शुक्र और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव देश-दुनिया समेत करियर, पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति समेत सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशि हैं, जिनको अप्रैल माह में संभलकर चलने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं अप्रैल में बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव किन राशियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है..

April Grah Gochar 2023 : अप्रैल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। अप्रैल महीने की शुरुआत में ही शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तो 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में, 21 अप्रैल को बुध मेष राशि में वक्री होंगे जबकि बृहस्पति 22 अप्रैल को मेष राशि जाकर गुरु चांडाल योग बनाएंगे। ऐसे में अप्रैल का महीना सिंह सहित कई रशियो के लिए उतार चढाव भरा होगा क्योंकि इस महीने में सिंह राशि के स्वामी सूर्य भी राहु के साथ मेष राशि में होने से ग्रहण योग में रहेंगे। आइए जानते हैं अप्रैल में ग्रहों के बदलाव से किन-किन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव दिखेगा।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए अप्रैल के महीने में लगने वाले ये योग बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। तुला राशि वालों को इस दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। इसके अतिरिक्त परिवार में थोड़ी अनबन होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो घर में क्लेश होने की संभावना है, रिश्ता टूटने के कगार तक पहुंच सकता है। सोच समझकर निर्णय लें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को अप्रैल के महीने में सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस राशि के जातकों का विरोधी आपका लाभ उठा सकता है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इसीलिए बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो आपको इस दौरान सोच समझ कर व्यवसाय में निवेश करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को यह योग मिश्रित फल देगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संभव हो तो कार्यस्थल में किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। इस योग के कारण आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो पति-पत्नी में थोड़ी अनबन हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!