Chaitra Navratri 2022: कितने दिनों की है चैत्र नवरात्रि ,चैत्र नवरात्रि शुरु, यहां जानें घटस्थापना मुहूर्त

नमस्कार दोस्तों  आप सभी का स्वागत है ठाकुरप्रसाद कैलेंडर में , आज हम आपको बाताने जा रहे  हैं  कि साल 2022 नवरात्री कब से शुरू हो रही हैं  और    कब समाप्त होगी , आइये जानते हैँ

दोस्तों चैत्र नवरात्री माँ आदिशक्ति दुर्गा जी को समर्पित हैं  चैत्र नवरात्री 2022 का पर्व दिनांक 2 अप्रैल से शुरू होगा |

इसका समापन काल 11 अप्रैल 2022 को होगा | नवरात्री के पहले दिन ही घटस्थापना को जाती हैं , और नवरात्री तक सभी देवियों  की पूजा की जाती हैं

चैत्र नवमी को हुआ भगवान श्रीराम का जन्म

चैत्र मास की शुक्ल पक्ष नवमी को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस दिन रामनवमी मनाया जाता है। यह 10 अप्रैल को पड़ रहा है। इस दिन पूरे देश में श्रीराम जन्मोत्सव की धूम रहती है। यह दिन अंतिम नवरात्र होने के कारण भी काफी महत्वपूर्ण है। देवी की विशिष्ट पूजा, हवन और कन्या पूजन भी किया जाता है।

चैत्र नवरात्र

 

  • 02 अप्रैल : कलश स्थापना
  • 03 अप्रैल : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 04 अप्रैल : मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 05 अप्रैल : मां कुष्मांडा की पूजा
  • 06 अप्रैल : मां स्कंध माता की पूजा
  • 07 अप्रैल : मां कात्यायिनी की पूजा, विल्वाभिमंत्रन, पत्रिका प्रवेश, निशा पूजा, छठ व्रत में अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य
  • 09 अप्रैल : महाअष्टमी व्रत
  • 10 अप्रैल : महानवमी, हनुमत ध्वजदान, हवन
  • 11 अप्रैल : विजया दशमी, अपराजिता पूजा, कलश विसर्जन

कलश स्थापना मुहूर्त

  • गुली काल मुहूर्त : प्रात: 05.41 से 07.14 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11.28 से 12.18 बजे तक
  • चर योग : दोपहर 11.53 से 01.26 बजे तक
  • लाभ योग : दोपहर 01.15 से 02.59 बजे तक
  • अमृत योग : दोपहर 02.59 से शाम 04.32 बजे तक
  • Chaitra Navratri 2022 Paran Time- नवरात्रि व्रत पारण, शुभ मुहूर्त

    चैत्र नवरात्रि पारण तब किया जाता है जब नवमी तिथि समाप्त हो जाती है और दशमी तिथि प्रबल होती है.

    चैत्र नवरात्रि पारण सोमवार, अप्रैल 11, 2022 को

    चैत्र नवरात्रि पारण समय – 06:00 सुबह के बाद

    नवमी तिथि प्रारम्भ – अप्रैल 10, 2022 को 01:23 ए एम बजे

    नवमी तिथि समाप्त – अप्रैल 11, 2022 को 03:15 ए एम बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!