Dhanteras 2022: धनतेरस पर, जानिए तिथि और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को हमारे ठाकुरप्रसाद कैलेंडर में आज हम बात करेंगे साल 2022 में धनतेरस का शुभ मुहूर्त ,शुभ समय और दिनांक के बारे में। …

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम में 6 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। ऐसे में धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाना शुभ होगा। वहीं यमदीप 22 अक्टूबर को जलाना शुभ होगा। तिथियों के फेर के कारण जो लोग धनतेरस का व्रत रखते हैं। वह लोग 23 अक्टूबर को ही रखें। क्योंकि 23 को शाम तक प्रदोष काल है। जानिए धनतेरस (Dhanteras 2022) की सही तिथि और शुभ मुहूर्त।

वैदिक  पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहारहर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी​ तिथि को मनाते हैं। वहीं धनतेरस को धन त्रयोदशी व धन्वंतरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और धंवन्तरी देव की पूजा करने का विधान है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से घर में बरकत आती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। वहीं धनतेरस के दिन 27 साल बाद एक विशेष संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं खरीदारी का शुभ मुहूर्त और तिथि…

धनतेरस की तिथि और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचाग के अनुसार इस साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी ति​थि का प्रारंभ 22 अक्टूबर दिन शनिवार को शाम 06:03 बजे से हो रही हैं। वहीं 23 अक्टूबर की शाम 06:04 बजे त्रयोदशी तिथि समाप्त हो रही है। वहीं उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाई जाएगी

धनतेरस का महत्व
धनतेरस को धनत्रयोदशी के रूप में भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान कुबेर, देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन तीनों देवताओं की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है।

धनतेरस 2022 शुभ मुहूर्त
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि आरंभ – 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त – 23 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 03 मिनट तक

पूजन का शुभ मुहूर्त – 23 अक्टूबर 2022 को रविवार शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!