कैसा रहेगा धनु राशि 2022 का जनवरी मासिक राशिफल, जाने विस्तार से। ….

धनु राशि जनवरी माह 2022 का मासिक राशिफल:

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती कि नए साल का पहला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है। साल का पहला महीना मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा (Sagittarius Horoscope in Hindi January 2022), मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई शंकाएं हमारे मन को घेरे रखती हैं।

धनु राशि 2022 जनवरी के अनुसार शिक्षा व करियर :

पढ़ाई में किसी काम को लेकर परेशान थे या कुछ समय से वह पूरा नही हो पा रहा था तो इस माह उसमे किसी मित्र की सहायता मिलेगी। प्रोजेक्ट का काम है तो वह भी पूरा होगा। कॉलेज के छात्र खेलकूद में भी रुचि लेंगे और उसमे अपना करियर बनाने का विचार करेंगे।

धनु राशिफल 2022 जनवरी के अनुसार व्यापार व नौकरी:

व्यापार करते है तो सावधान रहे क्योंकि इस माह बाज़ार में आपके नए शत्रु बन सकते है। उनके द्वारा आपका अहित करने का प्रयास भी किया जायेगा जिसका पता आपको बाद में चलेगा। हालाँकि ग्राहकों का आप पर विश्वास बना रहेगा और वे आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे।

धनु राशिफल 2022 जनवरी के अनुसार प्रेम जीवन :

यदि आपके विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। इस माह आपकी कुंडली पर चन्द्रमा की स्थिति ठीक नही हो पाने के कारण आपकी पत्नी या माँ का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही आपकी पत्नी आपसे नाराज़ भी रह सकती है। इसलिये उनके साथ बनाए रखे और कोई ऐसा काम ना करे जो उन्हें बुरा लगे।

साल के पहले महीने में पति-पत्नी में विवाद हो सकते हैं। कोई पुरानी बात आपके संबंधों में तनाव बढ़ा सकती है। महीने के कुछ दिन रुठने और मनाने में निकल सकते हैं।

धनु राशि 2022 जनवरी के अनुसार स्वास्थ्य जीवन :

हाथों में दर्द रहेगा और माह के मध्य में सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। शुरूआती समय में सुस्ती छाई रहेगी लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। माह के तीसरे सप्ताह में किसी चीज़ को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे और उस कारण मानसिक रूप से भी शांति का अनुभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!