Leo Zodiac  january 2022: सिंह राशिफल 2022 जनवरी

सिंह राशिफल 2022 जनवरी (Leo Zodiac  january 2022 ):

सिंह राशि के जातकों के अनुसार जनवरी 2022 में शनि भाग्य, आशावाद, विस्तार और कार्य क्षमता में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। साथ ही, ज्योतिष-आधारित Singh Rashifal 2022 के अनुसार, बृहस्पति वर्ष 2022 के पहले नौ महीनों में आपके लिए कुछ बेहद ही दिलचस्प और आकर्षक अवसर लेकर आ सकता है। हालाँकि, यह कितना भी अनुकूल क्यों न प्रतीत हो लेकिन आपको हर हाल में सावधान, सतर्क, और कोई भी फैसला बेहद ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है

सिंह राशिफल जनवरी 2022 के अनुसार शिक्षा :

सिंह शिक्षा राशिफल 2022 के अनुसार, जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए इस साल की शुरुआत में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि साल के मध्य भाग में शिक्षा के सन्दर्भ में इस राशि के छात्र जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को वांछित संस्थानों में दाखिला मिल सकता है। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें साल के आखिरी भाग में यानी सितंबर से दिसंबर तक इस सन्दर्भ में शुभ समाचार हासिल हो सकता है।

सिंह राशिफल जनवरी 2022 के अनुसार व्यसाय :

यदि कारोबार है तो यह माह आपके लिए अच्छा है आपको अपने व्यसाय का विस्तार करने के बारे में सोचना चाहिए ! और आगे बढ़ते रहेंगे तो भविष्य में लाभ अर्जित कर सकते है

सिंह व्यवसाय राशिफल 2022 के अनुसार, व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातक वर्ष 2022 में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले जातक खासकर वर्ष के दूसरे भाग में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। इस साल बड़े निवेश को करने में काफी जोखिम मिल सकता है। इस साल आप व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। इस वर्ष आपको नए व्यापार समझौते और अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आपको कोई भी निवेश, सोना, चांदी, या संपत्ति में निवेश करने से पहले दस्तावेज़ की ठीक से जांच कर लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। कुल मिलाकर व्यापार के क्षेत्र से संबंधित सिंह राशि के जातकों को कई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ सकता है।

सिंह राशिफल जनवरी 2022 के अनुसार पारिवारिक जीवन :

इस माह परिवार के बिच बैठकर आप सभी आपसी मतभेद भूलकर किसी बात को लेकर चर्चा करेंगे, उनके भाग्यशाली अंक के अनुसार यह वर्ष उत्साह और जोश लेकर आएगा। आपको कई कामों में नई सीख मिल सकती है, जो आपके पूरे जीवन के लिए उपयोगी साबित होगी। इस साल आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। घर या दुकान के मालिक होने का आपका सपना इस साल साकार हो सकता है। 2022 आपके व्यवसाय या नौकरी में नए अवसर लेकर आएगा क्योंकि बुध और सूर्य की आपस में अच्छी दोस्ती है।

सिंह राशिफल जनवरी 2022 के अनुसार स्वास्थ्य :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं होगा।,आपको पेट से सम्बन्धी समस्या जैसे गैस ,कब्ज ,दस्त आदि  हो सकते है

आप वर्ष की शुरुआत में, यानी जनवरी से अप्रैल तक स्थिर स्वास्थ्य स्थितियों का आनंद तो उठाएंगे लेकिन इसके बाद आपको कुछ समस्याएं जैसे बीपी, वायरल संक्रमण या अपच की समस्या हो सकती है। 2022 में आपके लिए बड़ी बीमारियों और चोट आदि लगने की भी आशंका है, इसलिए यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खाने की अच्छी आदतें और जीवनशैली में बदलाव आपको स्वस्थ और बेहतर स्थिति में रहने के लिए मददगार साबित हो सकता है।

यह भी देखें 

वृषभ राशि का कैसा रहेगा जनवरी माह 2022 ,आइये जानते है।

जाने साल 2022 में कर्णवेध की शुभ मुहूर्त विस्तार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!