Raksha Bandhan 2022: 11 अगस्त को है रक्षाबंधन, जानें शुभ समय बांधेंगे राखी तो भाई होगा धनवान

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपसभी को हमारे ठाकुर प्रसाद कैलेंडर आज मैं बताने जा रहा हूँ साल 2022 में रक्षाबंधन के शुभ समय की राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब है

सावन महीने (Sawan 2022) की आखिरी तिथि यानी सावन शुक्ल पूर्णिमा को रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2022) का पर्व मनाया जाता है. रक्षा बंधन का पर्व (Raksha Bandhan 2022 Ka Parv) अक्सर अगस्त के महीने में पड़ता है. इस बार भी रक्षा बंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा. हालांकि पंचांग के अनुसार, इस बार सावन पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी.

रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. इस त्योहार में बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती है और उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं. वहीँ भाई भी अपनी बहन की रक्षा के लिए वचन देता है.

रक्षा बंधन पर रहेगा भद्रा का साया

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस साल रक्षा बंधन पर भद्रा का साया रहेगा. ज्योतिष के अनुसार, भद्राकाल में राखी बंधना अशुभ माना जाता है. ऐसे में हर भाई बहनों को राखी बंधवाते / बांधते समय शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

रक्षाबंधन त्यौहार का मतलब है भाइयों और बहनों के बीच पवित्र रिश्ते का दिन। रक्षा बंधन का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022, गुरुवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। रक्षा बंधन का त्योहार भाइयों और बहनों के अटूट प्यार का प्रतीक है। श्रावण मास की पूर्णिमा को श्रावण पूर्णिमा या कजरी पूनम के नाम से भी जाना जाता है।

राखी बांधने का शुभ मुहुर्त

हिंदू पंचाग के अनुसार 11 अगस्त 2022 को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह से ही शुरू हो जाएगा। इस दिन राखी बांधने का सही समय सुबह 10 बजे 38 मिनट से रात 9 बजे तक का  है। इस शुभ मुहूर्त में आप अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकते हैं। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 से 6 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे से 57 मिनट तक और अमृत काल शाम 6 बजे से 55 मिनट से लेकर रात 8 बजे से 20 मिनट तक रहेगा। इस समय राखी बांधना सबसे शुभ रहेगा। शुभ समय  पर राखी बांधने से भाई के जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इससे वो बहन की रक्षा करने में भी सफल होता है।

रक्षाबंधन 2022 शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurt)

  • रक्षाबंधन तिथि11 अगस्त 2022, गुरुवार
  • पूर्णिमा तिथि आरंभ:11 अगस्त, सुबह 10 बजकर 38 मिनट से
  • पूर्णिमा तिथि की समाप्ति:12 अगस्त. सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर
  • शुभ मुहूर्त:11 अगस्त को सुबह 9 बजकर 28 मिनट से रात 9 बजकर 14 मिनट
  • अभिजीत मुहूर्त:दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक
  • अमृत काल:शाम 6 बजकर 55 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक
  • ब्रह्म मुहूर्त :सुबह 04 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक

रक्षाबंधन 2022 भद्रा काल का समय  (Raksha Bandhan 2022 Bhadra Time) 

  1. रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल की समाप्ति: रात 08 बजकर 51 मिनट पर
  2. रक्षाबंधन के दिन भद्रा पूंछ:11 अगस्त को शाम 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक
  3. रक्षाबंधन भद्रा मुख: शाम 06 बजकर 18 मिनट से लेकर रात 8 बजे तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!