खाना खाते समय बोलना क्यों नहीं चाहिए?

खाना खाते समय बोलना क्यों नहीं चाहिए?

हम सभी को बचपन से ही भोजन करने के समय कुछ बातों को सिखाया जाता है। जैसे खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोना चाहिए। भोजन को चबा-चबा कर खाना चाहिए। खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए और भोजन समय पर करना चाहिए। खाना खाते समय बोलना नहीं चाहिए। हालाकि अब ज्यादातर लोग इन बातों को फॉलो करने लगे है लेकिन खाने के टाइम पर बोलने की आदत अभी भी काफी लोगो में होती है। जब हम खाना खाते है तो इस दौरान भोजन में लार भी मिलती रहती है। जो भोजन को पचाने में मदद करती है। ऐसा भी कहा जाता है भोजन को मुंह बंद करके खाना चाहिए। जिससे हवा पेट में न पहुँच सके और पाचन क्रिया में कोई बाधा न आये। जब हम खाना खाते है तो पेट से जुड़ी नली खुल जाती है और जिसके जरिये भोजन सीधे पेट तक पहुँच जाता है। लेकिन जब हम खाना खाते समय बात करते हैं तो भोजन नली के साथ श्वास नली भी खुल जाती है। ऐसे में भोजन का श्वास नली में फसने का खतरा बन जाता है। अगर गलती से भोजन के टुकड़ा भी सांस नली में फस जाता है तो व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होगी। यह स्थिति ज्यादा देर तक रहती है तो व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है। तो अब आप जान गए होंगे कि खाना खाते समय क्यों नहीं बोलना चाहिए आपको बता दे कि अब तक कई ऐसे केस सामने आ चुके है। यदि आपको भी भोजन करते समय बोलने की आदत है तो आपको अपनी आदत में सुधार करना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!