Mundan Muhurat 2022: जाने साल 2022 में मुंडन कराने का शुभ मुहूर्त

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारा ठाकुर प्रसाद कैलेंडर में ,आज हम बताने जा रहे है  कि साल 2022 में मुंडन मुहूर्त की शुभ तिथियां,शुभ मुहूर्त कब है एवं मुंडन का महत्व। …तो चलिए जानते है इसके  बारे विस्तार से

मुंडन मुहूर्त 2022 का यह लेख आपको साल 2022 में मुंडन कराने की शुभ तिथियों और शुभ समय की संपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही हम आपको बताएंगे मुंडन कराने का महत्व, इससे होने वाले लाभ, मुंडन कराते समय बरती जाने वाली सावधानियां और भी बहुत सी खास बातें –

मुंडन मुहूर्त 2022:-

मुंडन हिन्दू धर्म के 16 संस्कारों में से एक है, जिसमें लोगों की विशेष श्रद्धा होती है। इस धार्मिक कार्य को अनेक नामों से जाना जाता है- जैसे चौलकर्म, चौल मुंडन, चूड़ाकर्म आदि। लोग मुंडन कराने के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाते हैं और उस शुभ तिथि और समय में ही इस संस्कार को करते हैं ताकि उसका शुभाशुभ परिणाम उन्हें मिल सके। तो अगर आप साल 2022 में अपने बच्चे का मुंडन कराना चाहते हैं और उसके लिए आपको शुभ मुहूर्त की आवश्यकता है तो यह लेख आपकी पूरी मदद करेगा। तो चलिए जानते हैं मुंडन मुहूर्त 2022 के बारे में विस्तार से –

साल के शुरुआत में जनवरी महीने में कोई मुंडन मुहूर्त नहीं हैं जो की अगले महीने फरवरी में मुंडन मुहूर्त है जो की इस प्रकार है ,आइये जानते है 

दिनांक वार मुहूर्त
2 फरवरी बुधवार 08:33, बजे से 31:09, बजे तक
3 फरवरी गुरुवार 07:08, बजे से 16:35, बजे तक
7 फरवरी सोमवार 07:06, बजे से 18:59, बजे तक
11 फरवरी शुक्रवार 07:03, बजे से 30:37, बजे तक
14 फरवरी सोमवार 07:00, बजे से 20:30, बजे तक
21 फरवरी सोमवार 06:54, बजे से 20:00, बजे तक
28 फरवरी सोमवार 07:02, बजे से 20:00, बजे तक

 

मार्च 2022
दिनांक वार मुहूर्त
14 मार्च सोमवार 06:32 बजे से 12:08 बजे तक
24 मार्च गुरुवार 06:21 बजे से 17:30 बजे तक
28 मार्च सोमवार 06:16 बजे से 16:17 बजे तक
30 मार्च बुधवार 06:14 बजे से 10:49 बजे तक
अप्रैल 2022
दिनांक वार मुहूर्त
20 अप्रैल बुधवार 13:55, बजे से 23:42, बजे तक
25 अप्रैल बुधवार 05:46, बजे से 29:46, बजे तक
मई 2022
दिनांक वार मुहूर्त
13 मई शुक्रवार 18:49, बजे से 29:31, बजे तक
27 मई शुक्रवार 11:49, बजे से 26:26, बजे तक
जून 2022
दिनांक वार मुहूर्त
1 जून बुधवार 05:24, बजे से 13:00, बजे तक
2 जून गुरुवार 16:04, बजे से 20:06, बजे तक
10 जून शुक्रवार 05:23, बजे से 18:42, बजे तक
23 जून गुरुवार 06:14, बजे से 29:24, बजे तक
30 जून गुरुवार 10:50, बजे से 29:26, बजे तक
जुलाई 2022
दिनांक वार मुहूर्त
1 जुलाई शुक्रवार 05:26, बजे से 27:56, बजे तक
8 जुलाई शुक्रवार 18:26, बजे से 29:29, बजे तक

 

मुंडन संस्कार 2022 की विधि

मुंडन संस्कार को विधिवत करना बेहद ज़रूरी होता है अर्थात यदि यह संस्कार पूरे विधिविधान से ना हो तो बालक को शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है। इसीलिए कोई भी पंडित जो मुंडन करा रहा होता है वो इसकी हर चीज़ों पर विशेष ध्यान रखता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस संस्कार को हमेशा किसी धार्मिक स्थान पर किया जाना चाहिए और इस संस्कार में सभी परिवारवालों की मौजूदगी भी ज़रूर होनी चाहिए। बच्चा जब शांत अवस्था में हो यानि ज़्यादा हिले-डुले नहीं तभी सिर के बाल उतरवाने चाहिए। मुंडन की विधि शुरू होने से पहले जिस उस्तरे या कैंची से बाल उतारे जाने हो उसकी विधिवत पूजा करें। इसके अलावा आप जिस ब्लेड व रेजर का इस्तेमाल करने वाले हों, उसको भी अच्छी तरह से साफ कर के रख लें। जब बाल उतारने की विधि पूरी हो जाये तो मुंडन किये जाने वाले बच्चे के हाथों ज़रूर दान-पुण्य कराएं।

मुंडन संस्कार 2022 के समय ध्यान रखने योग्य बातें

मुंडन संस्कार के बाद कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जैसे- बच्चे के सिर को अच्छी तरह से साफ कर के उसके सिर पर तेल लगा दें, ताकि उसे जलन ना हो। इस बात का खास ध्यान रखें कि किसी तरह के शैम्पू का इस्तेमाल बच्चे के सिर पर ना हो, क्योंकि शैम्पू से त्वचा सूख जाती है और ऐसे करने से बच्चा चिड़चिड़ा महसूस करेगा। वहीँ कम से कम एक सप्ताह तक हर रोज़ बच्चे के सिर को दूध से धोया करें। ऐसा करने से सिर की त्वचा कोमल होती है और बाल भी अच्छे आते हैं। ज्योतिष के अनुसार बच्चे के मुंडन संस्कार होने के कुछ दिनों तक,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!