Diwali 2021 : साल 2021 में इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

साल 2020 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है और नया साल 2021 आने वाला है. हर साल की तरह ही साल 2021 में नए पर्व,व्रत और त्योहार आएंगे. साल 2021 की शुरुआत मकर संक्रांति से होगी. ऐसे में लोग भी जानने के इच्छुक होते हैं कि नए साल में कौन से त्योहार किस दिन आएंगे. ऐसे में आज हम आपको दिवाली के बारे में बताने जा रहे है. दीवाली: जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, रोशनी का हिंदू त्योहार है जो हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. यह हिंदू महीने कार्तिका की अमावस्या की रात (अमावस्या) को मनाया जाता है. इस दिन दीपावली पूजा या लक्ष्मी गणेश पूजन के रूप में जानी जाने वाली पूजा में देवी लक्ष्मी और भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है. साल 2020 में दिवाली 14 नवंबर को मनाई गई थी.

 

दिवाली का पर्व खुशियों का पर्व है. दिवाली का पर्व संपूर्ण भारत में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. दिवाली का पर्व लक्ष्मी जी को समर्पित है. इस दिन धन की देवी लक्ष्मी जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. हिंदू धर्म में लक्ष्मी जी को वैभव के साथ सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करने वाला माना गया है. लक्ष्मी जी का आशीर्वाद कलियुग में महत्वपूर्ण माना गया है.

 

पंचांग के अनुसार वर्ष 2021 में दिवाली का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाएगा. हिंदू कैंलेंडर के अनुसार 04 नवंबर 2021 गुरुवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है. इस दिन का आइए जानते हैं पंचांग-

04 नवंबर 2021 पंचांग 

विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: कार्तिक
पक्ष: कृष्ण
दिन: गुरूवार
तिथि: अमावस्या – 26:47:01 तक
नक्षत्र: चित्रा – 07:43:36 तक, स्वाति – 29:08:30 तक
करण: चतुष्पाद – 16:28:29 तक, नाग – 26:47:01 तक
योग: हर्शण – 25:12:00 तक
सूर्योदय: 06:34:53 AM
सूर्यास्त: 17:34:09 PM
चन्द्रमा: तुला राशि
द्रिक ऋतु: वर्षा
राहुकाल: 13:26:56 से 14:49:20 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त – 11:42:32 से 12:26:30 तक
दिशा शूल: दक्षिण
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 10:14:38 से 10:58:35 तक, 14:38:21 से 15:22:18 तक
कुलिक: 10:14:38 से 10:58:35 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 16:06:15 से 16:50:12 तक
यमघण्ट: 07:18:50 से 08:02:47 तक
कंटक: 14:38:21 से 15:22:18 तक
यमगण्ड: 06:34:53 से 07:57:17 तक
गुलिक काल: 09:19:42 से 10:42:06 तक

 

तुला राशि में चार ग्रह

 

दिवाली के दिन तुला राशि में चार ग्रहों की युति बनी हुई है. इस दिन तुला राशि में सूर्य, बुध मंगल और चंद्रमा मौजूद रहेंगे.

दिवाली शुभ मुहूर्त

दिवाली: 4नवंबर, 2021, गुरुवार
अमावस्या तिथि प्रारम्भ: नवंबर 04, 2021 को प्रात: 06:03 बजे से.
अमावस्या तिथि समाप्त: नवंबर 05, 2021 को प्रात: 02:44 बजे तक.
दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात्रि 08 बजकर 20 मिनट
अवधि: 1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल: 17:34:09 से 20:10:27 तक
वृषभ काल: 18:10:29 से 20:06:20 तक

 

दिवाली पर निशिता काल मुहूर्त

निशिता काल: 23:39 से 00:31, नवम्बर 05
सिंह लग्न: 00:39 से 02:56, नवम्बर 05

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2021 Laxami Puja Subh Muhurat)

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त :18:10:29 से 20:06:20 तक
अवधि :1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल :17:34:09 से 20:10:27 तक
वृषभ काल :18:10:29 से 20:06:20 तक
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 04, 2021 को 06:03 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – नवम्बर 05, 2021 को 02:44 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!